किन्नर गुरु ने बधाई के धन से बना दिया 85 लाख का शिव मंदिर

Apr 21, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - सचित्र-फोटो ग्रुप में है -किन्नर प्रेमा ने किया अनूठा कार्य, धर्म पथ से जुड़ेगा

किन्नर गुरु ने बधाई के धन से बना दिया 85 लाख का शिव मंदिर

कुंदन उपाध्याय गोरखपुर। पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल मातादीन की किन्नर गुरु प्रेमा ने अपने क्षेत्र में परिवार और समाज की खुशहाली की दुआ करने के साथ एक अनूठी पहल की है। उन्होंने बधाई से प्राप्त धन का उपयोग करते हुए 85 लाख रुपये से अधिक का खर्च कर शिव मंदिर बनवाया है। वहां, पहुंचकर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। इस भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 24 अप्रैल, शुक्रवार होगा, जिसके प्रति पूरे क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं।नव निर्मित शिव मंदिर के आसपास भक्ति और उत्साह का संगम बन गया है। लोग प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुट गए हैं।

75 वर्ष की प्रेमा किन्नर बताती हैं कि वह समाज को धर्म पथ से जोड़ना चाहती है। मंदिर में लोग पूजा करेंगे तो धर्म पथ को चुनेंगे। ऐसे लोग मजबूत राष्ट्र व समाज के निर्माण में भूमिका निभाएंगे। जो लोग अच्छे मार्ग पर चलेंगे, उनका भला भगवान भी करेंगे।किन्नर प्रेमा 60 वर्षों से यहां रह रही हैं। खेती-बाड़ी और बाग बगीचा है। शादी-विवाह और बच्चे पैदा होने पर लोगों के घरों से मिलने वाली बधाई के पैसे से वह सामाजिक कार्य में लगाने का काम कर रही हैं। उन्होंने समाज के लिए सड़क बनवाई तो कई बेटियों की शादी भी कराई है। जिन बेटियों की शादी की है, अब भी ये उन्हें बुलाकर उनकी विदाई करती है। किन्नर प्रेमा समाज से इस कदर जुड़ गई हैं कि उनसे जुड़े हुए लोग उनसे मिलने आते हैं और आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। उनका कहना है कि सबका धर्म एक है सबका मालिक एक हैं। इसलिए सबको मिलजुल कर रहना चाहिए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।