Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsKids Day Celebrated with Enthusiasm at St Joseph School in Gorakhpur
सेंट जोसेफ स्कूल में नन्हें बच्चों ने मोहा मन

सेंट जोसेफ स्कूल में नन्हें बच्चों ने मोहा मन

संक्षेप:

Gorakhpur News - सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में मनाया गया किड्स डे ््

Dec 07, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को किड्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्मप्रांत के सभी विद्यालयों की जननी माने जाने वाले इस संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। यूकेजी के नन्हें छात्रों की स्पेशल फ्यूजन प्रस्तुति दी जिसमें ‘लकड़ी की काठी’, ‘एक मोटा हाथी’ और ‘नानी तेरी मोरनी’ जैसे लोकप्रिय गीतों का संगम दर्शकों को बेहद पसंद आया। इसके बाद एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने ‘अंडर द सी’ थीम पर आधारित मनमोहक नृत्य कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉर्ज थीथाई, फादर जीजो एंथोनी, मनोरमा दुबे, यूकेजी की छात्रा शिवान्या एवं शिक्षिका प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रधानाचार्य फादर जीजो ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि किड्स डे का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके अंदर छिपी संभावनाओं को मंच देना है। फादर जॉर्ज थीथाई ने अपने संबोधन में शिक्षकों और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि छोटे बच्चों में मानवीय, पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों का विकास करना चुनौतीपूर्ण जरूर है, परंतु आज बच्चों ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वे सेंट जोसेफ में पढ़ने लायक ही नहीं, बल्कि अपेक्षाओं से कहीं अधिक हैं। वॉल्ट डिज़्नी थीम पर आधारित ‘सिंगिंग सनशाइन’ गीत और विभिन्न डिज़्नी किरदारों का रैंप वॉक कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण रहा। अंत में शिक्षक अर्नल्ड रिचर्ड ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा विद्यालय के प्रशिक्षित एलिट बैंड ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।