खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई

Feb 17, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में श्री गोरखनाथ खाटू श्याम समिति द्वारा कालीकाड़ी से श्री खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। महंत रविंद्र दास ने यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए साहबगंज मंडी में संपन्न हुई, जहां भव्य भजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई

गोरखपुर। श्री गोरखनाथ खाटू श्याम समिति, किराना केमटी, साहबगंज गोरखपुर के तत्वावधान में मंगलवार को कालीकाड़ी, रेतीरोड से श्री खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा के मुख्य अतिथि लालडिग्गी के महंत रविंद्र दास रहे। यह यात्रा लालडिग्गी चौक, मिर्जापुर, खूनीपुर होते हुए किराना मंडी साहबगंज पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद शाम सात बजे साहबगंज मंडी में भव्य भजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अमर अग्रहरि ने दी। इस अवसर पर गोपाल जयसवाल, उमेश अग्रहरि, मनीष जैन, केशव प्रसाद, विनय जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।