केसीए ब्लू ने गोरक्ष एकेडमी को 106 रनों से हराया

Feb 16, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के मुकाबले में केसीए ब्लू ने गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी को 106 रनों से हराया। केसीए ब्लू ने 181 रन बनाए और गोरख्स स्पोर्ट्स एकेडमी 75 पर सिमट गई। साहिल पासवान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

केसीए ब्लू ने गोरक्ष एकेडमी को 106 रनों से हराया

गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के मुकाबले में सोमवार को केसीए ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी को 106 रनों से मात दी। मैच में केसीए ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए, जिसके जवाब में गोरख्स स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम मात्र 75 रनों पर सिमट गई। केसीए ब्लू की ओर से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए साहिल पासवान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। साहिल ने गेंदबाजी में तीन अहम विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।