ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकविलोक के सितारे बने भीमसेन उज्जवल

कविलोक के सितारे बने भीमसेन उज्जवल

काव्य प्रतिभा खोज ‘कवि लोक के सितारे’ कार्यक्रम का आयोजन लेखा परीक्षा विभाग के बहुउद्देश्यीय हॉल में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने काव्य रचना पेश कर अपनी हुनर का प्रदर्शन किया।...

कविलोक के सितारे बने भीमसेन उज्जवल
कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर Mon, 11 Feb 2019 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

काव्य प्रतिभा खोज ‘कवि लोक के सितारे’ कार्यक्रम का आयोजन लेखा परीक्षा विभाग के बहुउद्देश्यीय हॉल में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने काव्य रचना पेश कर अपनी हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में युवा कवि भीमसेन सिंह ‘उज्ज्वल’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। करन त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे। दिव्यांग अनन्या सिंह ने विशेष पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मण्डल में डा. मनोज कुमार सिंह, निशा राय, केशव पाठक शामिल रहे। राजेश राज के संयोजन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान निदेशक लेखा विभाग केपी यादव मौजूद रहे। इसके साथ समारोह में मशहूर व्यंग्यकार रण विजय सिंह भी मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें