कान्हा उपवन ताल नदौर के निर्माण में मिट्टी की बांधा

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में ताल नदौर में 2000 निराश्रित पशुओं के लिए कान्हा उपवन का निर्माण 70 फीसदी पूरा हो चुका है। हालाँकि, 1.42 लाख घन मीटर मिट्टी डालने के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन मानसून सीजन में मिट्टी भराई में समस्या हो सकती है।

कान्हा उपवन ताल नदौर के निर्माण में मिट्टी की बांधा

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में ताल नदौर में 2000 निराश्रित पशुओं के लिए कान्हा उपवन का निर्माण की भौतिक प्रगति 70 फीसदी है लेकिन कार्यदायी संस्था को 01.42 लाख घन मीटर मिट्टी परिसर में डालनी है, इसके लिए शासन स्तर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति अब तक नहीं मिली है। ऐसे निर्धारित लक्ष्य अक्तूबर तक कान्हा उपवन तैयार भी हो गया तो भी जलभराव के कारण उपयोग में लाना मुश्किल होगा।

निर्माण कार्य की स्थिति

नगर निगम ने कान्हा उपवन गोशाला निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज लिमिटेड यूनिट-14 को काम सौंपा है। परिसर में 01.42 लाख घन मीटर मिट्टी के लिए 05.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अप्रैल में इसके लिए शासन को रिमांइडर भी भेजा गया था लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। दूसरी ओर निराश्रित गोवंश के लिए चारपानी के ताल नदौर में 28.94 करोड़ रुपये से कान्हा उपवन का 70 फीसदी निर्माण हो चुका है। यहां काउ शेड का काम 45 फीसदी, कॉफ शेड का काम 85 फीसदी, बर्थ शेड का काम 85 फीसदी, आफिस बिल्डिंग 85 फीसदी, हे-स्टोर 85 फीसदी, सर्वेंट क्वार्टर 85 फीसदी, डिस्पेन्शरी 85 फीसदी, चॉफ कटर शेड 85 फीसदी, फीड स्टोरेज 85 फीसदी और टॉयलेट ब्लाक 85 फीसदी बन चुका है। ट्यूबवेल के लिए बोरिंग हो चुकी है, पम्प हाउस 10 फीसदी और ओएचटी का काम शेष है। 1700 मीटर बाउंड्री वाल बन चुकी है। हालांकि वाह्य स्थल विकास का कार्य 05 फीसदी हुआ है। पिछले दिनों नवागत नगर आयुक्त अजय जैन ने भी निर्माण कार्य का जाएजा लेकर अक्तूबर 2026 तक कान्हा उपवन को पूरा करने की समय सीमा तय की।

आगे की चुनौतियाँ

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा के मुताबिक,‘कान्हा उपवन ताल नदौर में मिट्टी भराई के लिए डीपीआर शासन में भेजी गई है। रिमांडर भेजा गया है, शासन स्तर पर वार्ता भी चल रही है, उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। कान्हा उपवन का काम तेजी से किया जा रहा है।’

-दिक्कत

-05.51 करोड़ रुपये की मिट्टी भराई की डीपीआर लंबित

-मानसून सीजन में स्वीकृति के बाद भी नहीं मिलेगी मिट्टी

-कान्हा उपवन का 70 फीसदी निर्माण पूरा, अक्तूबर तक लक्ष्य

-1.42 लाख घन मीटर मिट्टी चाहिए, अप्रैल में गया था रिमांडर

सामान्य प्रश्न

कान्हा उपवन का निर्माण कहाँ हो रहा है?
कान्हा उपवन का निर्माण गोरखपुर में ताल नदौर में हो रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।