ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजंगल कौड़िया के युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध मौत

जंगल कौड़िया के युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध मौत

सऊदी अरब कमाने गए राजेन्द्र साहनी की सऊदी में चार दिन पहले रहस्यमय हाल में मौत हो गई। साथ काम कर रहे लोगों ने कार्यस्थल पर आत्महत्या करने की बात कही है जबकि परिवारवाले इसे हत्या बता रहे हैं। उनका...

जंगल कौड़िया के युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध मौत
हिन्दुस्तान संवाद ,जंगल कौड़िया Sun, 02 Jun 2019 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

सऊदी अरब कमाने गए राजेन्द्र साहनी की सऊदी में चार दिन पहले रहस्यमय हाल में मौत हो गई। साथ काम कर रहे लोगों ने कार्यस्थल पर आत्महत्या करने की बात कही है जबकि परिवारवाले इसे हत्या बता रहे हैं। उनका सवाल है कि राजेन्द्र सऊदी में आत्महत्या क्यों करेंगे?
दुखद
साथियों ने आत्महत्या की दी सूचना, परिवारीजन जता रहे हत्या की आशंका 
शव को वतन वापस लाने के लिए परिवारीजनों ने शुरू किया प्रयास 
चार दिन पहले राजेन्द्र के साथियों ने दी थी आत्महत्या की सूचना 

 पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया ग्राम सभा के विशुनपुर उर्फ गोसाईपुर टोला निवासी राजेन्द्र साहनी एक साल पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। चार दिन पहले राजेन्द्र के मौत की खबर उनके परिवारीजनों को मिली। राजेन्द्र के  चचेरे  भाई लालमन निषाद ने बताया कि 45 वर्षीय राजेन्द्र दो भाइयों में छोटे थे। साल भर पहले भतीजी की शादी में घर आए थे। 
शादी के बाद वह पांचवी बार सऊदी अरब के रियाद में सऊदी सर्विस फार इलेक्ट्रो कंपनी में कार्य करने गए थे । चार दिन पहले तुर्कवालिया के रहने वाले इम्तियाज अहमद व पादरी बाजार निवासी सादिक सिद्दकी ने मोबाइल से सूचित किया कि साइड पर कार्य करने गए राजेन्द्र साहनी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
उनकी मौत की सूचना पर पूरा परिवारीजन स्तब्ध रह गया, परिवारीजनों का कहना है कि राजेन्द्र आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। उनकी हत्या कर शव को लटकाया गया है।

रमजान बाद शव लौटाने का फैसला 
लालमन ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर द्वारिका तिवारी के माध्यम से विदेश मंत्रालय को सूचित कर न्याय की गुहार लगाई और शव को सौंपने के लिए कहा। शुक्रवार को फोन पर सूचना मिली है कि डेड बॉडी चाहिए या पैसा रमजान बाद सऊदी अरब सरकार द्वारा इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें