Gorakhpur News: सुधांशु की घातक गेंदबाजी से जुबिली कॉलेज बना चैंपियन

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में आयोजित 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज ने जीता। फाइनल में जुबिली ने एमजी इंटर कॉलेज को आठ विकेट से हराया। सुधांशु ने पांच विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। सेमीफाइनल में एमजी ने एमपी इंटर कॉलेज को हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य और अन्य अतिथियों ने किया।

Gorakhpur News: सुधांशु की घातक गेंदबाजी से जुबिली कॉलेज बना चैंपियन

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में जुबिली इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में उसने एमजी इंटर कॉलेज को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर जुबिली के कप्तान सुधांशु ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एमजी इंटर कॉलेज की टीम 10 ओवर में 48 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जुबिली के कप्तान सुधांशु ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबिली की टीम ने दो विकेट खोकर सातवें ओवर में ही 49 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सुधांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत स्पोर्ट्स के मालिक करीम ने उन्हें ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया।

सेमीफाइनल मुकाबले का विवरण

इससे पहले सेमीफाइनल में एमजी इंटर कॉलेज ने एमपी इंटर कॉलेज को हराया। एमपी की टीम ने 49 रन बनाए, जिसके जवाब में एमजी ने छह ओवर में 50 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह, प्रो. डॉ. गरिमा सिंह, उपप्रधानाचार्य किरन अरेतो और करीम ने किया। इस दौरान डॉ. अरुणेंद्र राय, नीलम, कुंवर गौरव सिंह, विवेकानंद मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦फाइनल मुकाबले में किस टीम ने खिताब जीता?−
जुबिली इंटर कॉलेज ने फाइनल में एमजी इंटर कॉलेज को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: सुधांशु की घातक गेंदबाजी से जुबिली कॉलेज बना चैंपियन