
प्रो. जेपी सैनी बने लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति, एनआईआरएफ में दिलाई थी ऐतिहासिक पहचान
Gorakhpur News - प्रो. जेपी सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उन्होंने एमएमएमयूटी को पहली बार एनआईआरएफ रैंकिंग में जगह दिलाई थी। सैनी ने इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी डिग्री प्राप्त की और कई संस्थानों में कुलपति रह चुके हैं। उनका योगदान विश्वविद्यालय को…
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। उनके कुलपति बनने की सूचना पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कुलपति प्रो. सैनी अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्र की बदौलत एमएमएमयूटी को पहली बार एनआईआरएफ रैंकिंग में जगह दिलाई। लखनऊ विवि के कुलपति बनने से पहले वह दो संस्थानों में इस दायित्व को संभाल चुके हैं। प्रो. सैनी 1987 में केएनआइटी सुल्तानपुर से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद 1996 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया।
इसके बाद 2001 में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इन सबके बीच डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड, कानपुर के निदेशक दो बार बने। जुलाई 2017 से सितंबर 2018 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस बीच इसी इंस्टीट्यूट को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया। इसके बाद वहां के पहले कुलपति बने। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के दौरान ही एमएमयूटी के कुलपति की जिम्मेदारी 26 सितंबर 2023 को सौंपी गई।
इसके बाद से एमएमयूटी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। एमएमएमयूटी को जब विवि का दर्जा नहीं मिला था तो प्रो. सैनी यहां के प्राचार्य के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके थे। कुलपति रहते एमएमएमयूटी को 2025 की एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय को ओवरआल श्रेणी में 99वी, इंजीनियरिंग श्रेणी में 60वीं, विश्वविद्यालय श्रेणी में 68वीं, मैनेजमेंट श्रेणी में 83वीं और राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी में 23वीं रैंक हासिल कराई। इसके अलावा प्रो. सैनी के 200 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




