स्कूल में बच्चों ने अबीर गुलाल लगाकर खेली होली
Gorakhpur News - पाली क्षेत्र के तिलौरा स्थित शुभांश एकेडेमी में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, जो विद्यार्थियों में एकता और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ाता है।

पाली,हिन्दुस्तान संवाद। होली के अवसर पर पाली क्षेत्र के तिलौरा स्थित शुभांश एकेडेमी में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली की शुभकामनाए दी। स्कूल के संरक्षक अम्बरीष मिश्र व प्रबंधक अमरेंद्र मिश्र ने होली की बधाई देते हुए कहा होली रंगो का त्योहार है। इसे हर्षोल्लास, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता के वातावरण में मनाना चाहिए। यह त्योहार ऊर्जा, प्रेम और सौहार्द से भरा होता है। स्कूल में ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता की भावना को और प्रबल करते है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



