गुड न्यूज : विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने का मौका, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

हिन्दुस्तान टीम संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

कुशल युवाओं के लिए खुशखबरी है। उनके लिए सऊदी अरब में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। 29,773 से 99,188 रुपये तक मासिक वेतन पर 76 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।

गुड न्यूज : विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने का मौका, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

UP News: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप निदेशक, सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के माध्यम से कुशल युवाओं के लिए विदेश (सऊदी अरब) में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। सऊदी अरब की विभिन्न कम्पनियों में 29,773 से 99,188 रुपये तक के मासिक वेतन पर अलग-अलग पदों के लिए कुल 76 कामगारों के आवेदन मांगे गए हैं।

शनिवार को क्षेत्रीय सेवयोजन के सहायक निदेशक रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विदेश में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उनका कहना है कि वेल्डर, प्लम्बर, टेक्निशियन आदि से संबंधित इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं अनुभव के अनुसार सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण तथा संबंधित ट्रेड या क्षेत्र में आवश्यक योग्यता एवं अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा, इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

99 हजार तक की रिक्तियों के लिए कर सकेंगे आवेदन

सहायक निदेशक ने बताया कि फैब्रिकेशन सुपरवाइजर के लिए कुल 15 रिक्तियों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए कार्यक्षेत्र में 8-12 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है, जिन्हें प्रतिमाह 99,188 रुपये वेतन दिया जाएगा। वहीं, सीएस वेल्डर्स टीआईजी एंड एआरसी वर्क के लिए कुल 15 रिक्तियों हैं, जिसके लिए 62,408 भारतीय रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है।

इसके अलावा, पाइप फैब्रिकेटर के लिए भी 15 रिक्तियों पर आवेदन मांगे गए हैं, जहां 43,962 रुपये प्रतिमाह वेतन तय किया गया है। साथ ही, स्ट्रक्चर वेल्डर, फैब्रिकेशन फोरमैन, मेकेनिकल फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर व मेकेनिकल टेक्निशियन की भी रिक्तियों पर आवेदन मांगे गए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।