ठगी के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - झारखंड पुलिस ने ऑर्गेनिक इंडिया एग्रोटेक कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी प्रदीप चंद के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। आरोपी पर डीलरशिप के नाम पर 3.65 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।

ठगी के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। ऑर्गेनिक इंडिया एग्रोटेक कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में झारखंड पुलिस ने फरार आरोपी प्रदीप चंद के गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे गांव स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। हेरहंज थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर मुनादी कराई और न्यायालय के आदेश का पालन कराया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो संपत्ति कुर्क की कार्रवाई शुरू होगी। मामला लातेहार निवासी रघुनाथ प्रसाद की शिकायत से जुड़ा है, जिन्होंने कंपनी पर डीलरशिप के नाम पर 3.65 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। जनवरी 2019 में रकम लेने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।