गोरखपुर में आज से जेईई मेन्स सेशन-1 परीक्षा, 29 जनवरी तक चलेगा इम्तिहान
Gorakhpur News - गोरखपुर में मंगलवार से जेईई मेन्स सेशन-1 परीक्षा शुरू हो रही है, जो 21 से 29 जनवरी तक चलेगी। छात्रों में उत्साह और तनाव दोनों है। शिक्षाविदों के अनुसार, सही रणनीति, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की कुंजी हैं। छात्रों को आत्मविश्वास के साथ…

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से मंगलवार से जेईई मेन्स के पहले सेशन की परीक्षा शुरू की जा रही है। जिले में इसके लिए आठ सेंटर बनाए जाने की संभावना है। यह परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित होगी। गोरखपुर और इसके आसपास के जिलों से भारी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। जाहिर है कि परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह तो है ही, लेकिन साथ में थोड़ा तनाव होना भी स्वाभाविक है। शिक्षाविदों का कहना है कि आखिरी समय में सही प्लानिंग, टाइम मैनेजमेंट और खुद पर भरोसा रखना ही अच्छे प्रदर्शन का रास्ता है।
सही रणनीति और धैर्य जरूरी
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार का कहना है कि जेईई मेन्स सिर्फ किताबी ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपके धैर्य और समय को संभालने की भी परीक्षा है। छात्रों को चाहिए कि वे प्रश्नपत्र पढ़ते समय बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। सबसे पहले उन्हीं सवालों को हल करें जिन पर आपको पूरा भरोसा हो। कठिन सवालों में उलझने के बजाय उन्हें अंत के लिए छोड़ दें। याद रखें कि इसमें नेगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए अंदाजे से जवाब देने या तुक्का लगाने से बचें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




