आईएससी बोर्ड: 12वीं परीक्षा शुरू, 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से

Feb 14, 2026 06:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की कक्षा 12वीं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी का प्रश्नपत्र 17 केंद्रों पर आयोजित किया गया, जिसमें एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। छात्रों ने परीक्षा को सहज बताया और सभी केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाएं…

आईएससी बोर्ड: 12वीं परीक्षा शुरू, 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ISC) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से उत्साहपूर्वक शुरू हो गईं। जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित पहले दिन की परीक्षा में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था, जिसमें एक हजार से अधिक छात्र सम्मिलित हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर खुशी और संतोष भाव देखा गया। छात्रों का कहना था कि स्कूल में कराई गई निरंतर तैयारी और व्यवस्थित तरीके से की गई पढ़ाई की वजह से पेपर काफी आसान रहा और उन्होंने समय रहते सभी प्रश्नों के उत्तर हल कर लिए।

परीक्षा की व्यवस्थाएं को लेकर प्रशासन अलर्ट

प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए केंद्रों पर पीने के पानी, प्राथमिक उपचार और बिजली के बैकअप जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। शहर के मुख्य केंद्रों के समन्वयकों के अनुसार, कक्षा 12वीं की शुरुआत के बाद अब 17 फरवरी से हाईस्कूल (ICSE) की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।