जंक्शन पर जांची गई सीसीटीवी, कोई संदिग्ध नहीं दिखा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में गोमतीनगर स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में एक बक्से में एक महिला की लाश मिली है। इसकी जांच शुरू हो गई है और सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें यात्रियों से पूछताछ कर रही हैं और संदिग्धों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

जंक्शन पर जांची गई सीसीटीवी, कोई संदिग्ध नहीं दिखा

गोरखपुर। गोमतीनगर स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में एक बक्से में मिली महिला की लाश मिलने की जांच शुरू हो गई है। छपरा से लेकर लखनऊ तक पड़ने वाले सभी छोटे और बड़े स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी गई है। इसे लेकर गोरखपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध के चढ़ने और बक्सा रखने का मामला नहीं दिखा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि प्लेटफॉर्म तक आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। इसके अलावा गोरखपुर से चढ़े यात्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है।

जीआरपी की टीम ने ट्रेन के स्लीपर कोच एस-वन में सवार सभी यात्रियों का डिटेल खंगालना भी शुरू कर दिया है। पता लगाया जा रहा है कि बक्से को रखते हुए किसी ने देखा तो नहीं है।ट्रेन जिन स्टेशनों से प्लेटफॉर्म से होकर गुजरी है, वहां के खानपान स्टॉल के वेंडरों, रेलकर्मियों से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा यात्रियों के मोबाइल नंबर का भी रिकॉर्ड जांचने की बात कही जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि गोरखपुर से छपरा तक सभी स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा जा रहा है। इसके अलावा कोच में सवार यात्रियों से भी पूछताछ शुरू की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।