लेट-लतीफी बचाने को मेन लाइन में दिया था सिग्नल, गार्ड-चालक से आज पूछताछ

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

फॉलोअप वाराणसी मंडल के परिचालन विभाग ने शुरू की जांच स्टॉपेज होने के बाद भी

लेट-लतीफी बचाने को मेन लाइन में दिया था सिग्नल, गार्ड-चालक से आज पूछताछ

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता छावनी से नरकटियागंज जाने वाली 55048 पैसेंजर को रविवार को पिपराइच स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लाने के बजाए मेन लाइन में सिग्नल देने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को डाटा लॉगर से मिली रिपोर्ट के अनुसार लाइन नंबर तीन यानि प्लेटफार्म तीन के लिए सिग्नल न बन पाने की वजह से स्टेशन मास्टर ने लेट-लतीफी रोकने के लिए मेन लाइन के लिए सिग्नल दिया था। मेन लाइन के लिए सिग्नल मिलने की वजह से लोको पायलट ने इस पर चलने से मना कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को पायलट कर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचाया गया। अब पूरे मामले में स्टेशन मास्टर के साथ ही गार्ड और लोको पायलट को परिचाल विभाग वाराणसी मंडल पूछताछ के लिए बुलाया गया है。

कुछ ट्रेनों का स्टापेज स्थगित

दरअसल रविवार को छावनी से नरकटियागंज जाने वाली 55048 पैसेंजर को पिपराइच स्टेशन पर रोकने के बजाए मेन लाइन पर सिग्नल देने का मामला प्रकाश में आया था। प्लेटफार्म नंबर तीन के बजाए मेन लाइन के लिए सिग्नल मिलने पर लोको पायलट ने गार्ड को जानकारी दी और सहमति होने पर ट्रेन को होम सिग्नल के पहले रोक दिया। गार्ड और लोको पायलट ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल को दी और अगले निर्देश का इंतजार करने लगे। करीब 40 मिनट बाद पिपराइच स्टेशन पर पायलट कर ट्रेन को प्रवेश कराया गया।

कुछ ट्रेनों का स्टापेज स्थगित

दरअसल पिपराइच रेलवे स्टेशन पर 10 मई से 8 जून तक कुछ पैसेंजर ट्रेनों का स्टापेज खत्म किया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव अस्थाई रूप से खत्म किया गया है।

55047 नरकटियागंज-कैंट

55095 नरकटियागंज-कैंट

75105 थावे-नकहा पैसेंजर

55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर

सामान्य प्रश्न

पिपराइच स्टेशन पर सिग्नल देने का मामला कब हुआ?
यह मामला रविवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।