Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsInvestigation Intensifies into Codeine Cough Syrup Supply in Eastern UP
गोरखपुर की एक दुकान से 12 जिलों में भेजी गई कोडिनयुक्त सिरप

गोरखपुर की एक दुकान से 12 जिलों में भेजी गई कोडिनयुक्त सिरप

संक्षेप:

Gorakhpur News - कुशल फार्मा से करीब 4000 पेज के बिक्री के दस्तावेज मिले हैं ड्रग विभाग

Dec 24, 2025 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में कोडीनयुक्त कफ सिरप की जांच तेज हो गई है। इस कफ सिरप के सबसे बड़ी सप्लायर फर्म के रिकॉर्ड की जांच जारी है। गोरखपुर की इस फर्म ने 12 से अधिक जिलों की 44 फर्मों को करीब 54 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप इस वर्ष बेचा है। अब ड्रग विभाग सभी फार्मों से तस्दीक कर रहा है। बताया जा रहा है कि करीब पांच फर्म से अब तक जवाब नहीं मिले हैं। वहां नोटिस भी रिसीव नहीं हो पा रहा है। दरअसल बीते 22 नवंबर को ड्रग विभाग की टीम गोरखपुर की सप्लायर फार्म पहुंची थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच के दौरान फर्म ने करीब 4000 पेज का डिटेल भेजा है। इसमें 44 फर्मों को बेचे गए कोडीनयुक्त कफ सिरप का रिकॉर्ड है। बताया जा रहा है कि यहां से सोनभद्र, खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, समेत एक दर्जन से अधिक जिलों में इस सिरप की सप्लाई की गई। ड्रग विभाग फर्म से मिले डिटेल से यह परख रहा कि किस जनपद में किस बिल पर कितनी मात्रा में सिरप भेजी गई। भेजी गई सिरप का बैच नंबर क्या था। कौन से बैंक से ट्रांजैक्शन हुए। फर्म का लाइसेंस, मोबाइल नंबर, जीएसटी नंबर भी मांगा गया है। ड्रग विभाग ने सप्लायर फर्म से कोडीनयुक्त कफ सिरप भेजी गई अन्य जिलों की सभी फर्मों को नोटिस भेजा है। अब तक पांच फर्मों से नोटिस का कोई जवाब नहीं आया है। कुछ फर्मों ने हिसाब देने के लिए समय मांगा है। हर थोक व फुटकर दवा विक्रेता एवं फर्म के संचालक से संपर्क किया जा रहा है। उनसे खरीद बिक्री का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। अगर फर्म 60 से 70 फीसदी तक अपना रिकॉर्ड सही दे रही है, तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, सिर्फ नोटिस दी जाएगी। अगर फर्म रिकॉर्ड देने में असमर्थ होगा या गलत देगा तो फिर विधिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। पूरनचंद, सहायक औषधि आयुक्त