आयुष विवि में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार शुरू

Mar 10, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - अच्छी खबर अलग-अलग विभागों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की होगी नियुक्ति

आयुष विवि में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार शुरू

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो गया। यह साक्षात्कार विवि के प्रशासनिक भवन में हो रहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लेक्चरर, रीडर एवं प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। शिक्षकों के साक्षात्कार के लिए सभी विषयों के अलग-अलग यूनिवर्सिटी से प्रोफेसरों की एक टीम का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्राध्यापक (लेक्चरर) के पदों के लिए मासिक मानदेय एक लाख 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इस पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।

वहीं उपाचार्य (रीडर) के पदों पर एक लाख 60 हजार रुपये मासिक मानदेय और अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आचार्य (प्रोफेसर) के पदों के लिए 2 लाख 20 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है। इस पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है। इन पदों पर आरक्षण शासन के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनारक्षित श्रेणी में लागू होगा। सभी विषयों के एक-एक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विवि प्रशासन का कहना है कि योग्य अभ्यर्थियों के चयन से आयुष शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ होगा।यह हैं विषयविश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आयुर्वेद के विषय जैसे अगद तंत्र एवं विधि वैद्यक, काय चिकित्सा, क्रिया शरीर, द्रव्यगुण, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान, रचना शरीर, रस शास्त्र, शल्य, शालाक्य, स्वास्थवृत्त एवं योग तथा संहिता एवं सिद्धांत में इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।