डीडीयू में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कराया गया योग
गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र और बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने योग को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिला अध्ययन केंद्र, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) की ओर से गृह विज्ञान विभाग परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु योग शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह तथा डॉ. अनुपमा कौशिक की उपस्थिति में हुआ। योग प्रशिक्षण का संचालन योग प्रशिक्षक नीलम सिंह एवं विंध्यवासिनी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में तनुराधा सिंह, सुनीता शुक्ला, रंजिता, प्रेमलता, रीना सिंह आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


