सेंट टेरेसा स्कूल में 500 ग्रामीण महिलाओं का हुआ सम्मान
Gorakhpur News - गोरखपुर के सेंट टेरेसा स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने 'नारी शक्ति' विषय पर नृत्य और नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि दीप्ति और अन्य कई पादरियों ने दीप प्रज्वलित किया। लगभग 500 ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया गया।

गोरखपुर। खोराबार स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, पादरी बाजार के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम खोराबार सेंटर इंचार्ज फादर जार्ज के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर सी.बी. चेन का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि दीप्ति (डीडीएम) सहित फादर लिजो, फादर बिपिन साजन, फादर अमल, फादर लिबिन और ब्रदर नोर्बी, सिस्टर ज्योति, सिस्टर नम्रता, सिस्टर होटेन्सिया व सिस्टर सोनू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने ‘नारी शक्ति’ विषय पर नृत्य व नाटिका प्रस्तुत की। करीब 500 ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


