महिलाओं के अधिकार, सम्मान और बराबरी की लड़ाई तेज करने का आह्वान
Gorakhpur News - गोरखपुर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम पार्क में ऐपवा और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने महिलाओं के समान अधिकारों और न्याय की लड़ाई का महत्व बताया और समस्याओं के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया।

गोरखपुर, निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नगर निगम पार्क में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ असीम सत्यदेव, जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, भाकपा (माले) के राज्य स्थायी समिति सदस्य राजेश साहनी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता मालती, तथा उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की नेता मीनू प्रजापति, पुष्पा राय, अर्चना शुक्ला और जंगल कौड़िया की चन्द्रकला सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।वक्ताओं
ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के समान अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को हिंसा, भेदभाव, असमान वेतन और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके खिलाफ व्यापक एकजुटता और संघर्ष की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


