रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर
May 06, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर सीतापुर आंख अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता अभियान शुरू हुआ है, जिसमें रक्तदान के लाभ के बारे में जानकारी देने वाले हैंडबिल वितरित किए गए।

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीतापुर आंख अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसका आयेाजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं बेसिक शिक्षा विभाग करेगा। इसको लेकर बुधवार से जागरूकता अभियान शुरू हुआ। जिसमें रक्तदान से लाभ की जानकारी देने वाले हैंडबिल का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह एवं रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा वितरित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


