Gorakhpur News: बुजुर्गों के अनुभव समाज की महत्वपूर्ण धरोहर

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: फोटो: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीनियर सिटीजन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

Gorakhpur News: बुजुर्गों के अनुभव समाज की महत्वपूर्ण धरोहर

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और योगदान समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है। उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को सीख मिलती है। समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान के साथ जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। वह मंगलवार को बेतियाहाता स्थित प्रेमचंद पार्क में सीनियर सिटीजन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

नगर आयुक्त ने कहा कि सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर की तर्ज पर महानगर के अन्य हिस्सों में भी डे केयर सेंटर की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी जेपी सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रत्नेश्वर प्रसाद शुक्ल ने की। बेतियाहाता के भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने उपस्थित वृद्धजनों और मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन शिवपूजन सिंह यादव ने किया।

वक्ताओं के विचार

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बुजुर्गों के योगदान और अनुभवों को समाज की अमूल्य पूंजी बताया। कार्यक्रम में एडवोकेट राम मूरत उपाध्याय, गिरजा पाण्डेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, जोगिनाथ प्रसाद शुक्ल, राम प्रसाद यादव, राम कृपाल सिंह, मधुसूदन सिंह, राधे मोहन ओझा, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, कैलाश प्रसाद पाठक, जंग बहादुर यादव, शम्भू शरण लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, उदय भान सिंह, राहुल तिवारी, विश्राम सिंह, योगेंद्र नाथ ओझा, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, प्रेम कुमार नायर और कल्याण चंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का उद्देश्य क्या है?−
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का उद्देश्य बुजुर्गों के अनुभव और योगदान को समाज की धरोहर के रूप में मान्यता देना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: बुजुर्गों के अनुभव समाज की महत्वपूर्ण धरोहर