
एमएमएमयूटी में ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस पर वैश्विक मंथन आज
Gorakhpur News - गोरखपुर में एमएमएमयूटी के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 20-21 दिसंबर को मशीन विजन एवं ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, और उन्नत तकनीकों में नवीनतम शोध पर केंद्रित है। सम्मेलन में भारत और अन्य देशों से विशेषज्ञ और छात्र भाग लेंगे।
गोरखपुर, निज संवाददाता एमएमएमयूटी के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मशीन विजन एवं ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस (एमएआई-2025) विषय पर पांचवें अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 20-21 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में किया जाएगा। यह सम्मेलन मशीन विजन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उन्नत बुद्धिमान प्रणालियों के क्षेत्र में वैश्विक शोध संवाद का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी, साइबर सुरक्षा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), साइबर-फिजिकल सिस्टम तथा संबद्ध अत्याधुनिक तकनीकों में हो रहे नवीनतम शोध, नवाचार एवं तकनीकी प्रगति पर केंद्रित है। सम्मेलन में भारत सहित विश्व के अनेक देशों से शिक्षक विद्वान, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ एवं विद्यार्थी सक्रिय सहभागिता करेंगे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी (बीएचयू) के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एनआईटी वारंगल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार बाजपेई सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी व संरक्षक कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी होंगे। सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में प्रो आर केश कुमार मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। डॉ. अवनीश सिंह व डॉ. लोकेंद्र सिंह उमर सम्मेलन के संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




