अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी 29 को, सम्मानित होंगे ‘माटी के लाल
Gorakhpur News - गोरखपुर विश्वविद्यालय और भोजपुरी एसोसिएशन द्वारा 29 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भोजपुर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल भोजपुरी साहित्यकारों को 'माटी के लाल' से सम्मानित...

गोरखपुर, निज संवाददाता। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 29 दिसम्बर को संवाद भवन में अंतरराष्ट्रीय भोजपुर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भोजपुरी के लिए समर्पित साहित्यकार, लेखक, समीक्षक एवं गीतकारों को सांसद रवि किशन शुक्ल द्वारा ‘माटी के लाल से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।
संगोष्ठी के संयोजक डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं प्रो. अजय शुक्ल ने बताया कि भोजपुरी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सरिता बुद्धू को लोक गायिका मैनावती देवी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अब तक भोजपुरी गायन के लिए नवोदित कलाकारों को यह सम्मान दिया जाता था। इस बार यह श्रंखला बढ़ाई गई है। इस दौरान भिखारी ठाकुर की अमर कृति ‘विदेसिया का मंचन भी किया जाएगा।
इन्हें किया जाएगा सम्मानित
प्रो. ब्रजभूषण मिश्र, प्रो. जयकांत सिंह जय (मुजफ्फरपुर), डॉ. गोपाल ठाकुर (नेपाल), मनोज भावुक, केशव मोहन पांडेय (दिल्ली), प्रो. राम नारायण त्रिपाठी (गाजीपुर), यशिंद्र प्रसाद (पटना), कनक किशोर (रांची), संगीत सुभाष (गोपालगंज) एवं सुभाष यादव (गोरखपुर) को सम्मानित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।