Gorakhpur News: 29 बार मेडिकल लीव, प्रधानाचार्या का वेतन रोका
Gorakhpur News: चार माध्यमिक स्कूलों के निरीक्षण में कम छात्र उपस्थिति समेत कई कमियां मिलीं घास और

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के द्वारा किए गए निरीक्षण में चौरी-चौरा के चार माध्यमिक विद्यालयों में कई कमियां मिलीं। इनमें श्री महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, श्री गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज और श्री गंगा प्रसाद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विद्यालयों में कमियाँ
श्री गंगा प्रसाद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या गीता सिंह के पिछले छह माह के रिकॉर्ड में करीब 29 बार एक-एक दिन की मेडिकल लीव दर्ज मिली। निरीक्षण के दौरान इन छुट्टियों के ऑनलाइन आवेदन का संतोषजनक साक्ष्य नहीं मिलने पर डीआईओएस ने उनका नियमित वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। उनसे सभी अवकाशों के मूल आवेदन और मानव संपदा पोर्टल पर स्वीकृति संबंधी अभिलेख एक सप्ताह में मांगे गए हैं।
शिक्षक और छात्र उपस्थिति
श्री महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज में पंजीकृत छात्रों की अपेक्षा काफी कम उपस्थिति मिली। शौचालय अपर्याप्त, बाउंड्रीवाल टूटी और परिसर में घास व सफाई की कमी मिली। श्री गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में भी घास, शौचालय, कक्षा-कक्ष और प्रयोगशालाओं की सफाई के निर्देश दिए गए।
विशेष ध्यान की ज़रूरत
नेहरू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में कम छात्र उपस्थिति, मैदान में बड़ी घास और सफाई की कमी मिली। दो पालियों में विद्यालय संचालन का औचित्य और शिक्षकों की उपस्थिति समय-सारणी मांगी गई। सभी विद्यालयों को सफाई कराकर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

