Gorakhpur News: 3.29 करोड़ के बारात घर निर्माण में मिली अनियमितता, भुगतान रोका
Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक के भौवापार ग्राम पंचायत में 3.29 करोड़ रुपये से बन रहे बारातघर की निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने निरीक्षण के दौरान पतले और आड़-तिरछे कॉलम देखे। कुछ कॉलम तुड़वा दिए गए और निर्माण पूर्ण होने तक भुगतान रोक दिया गया।

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता जिले के पिपरौली ब्लॉक के भौवापार ग्राम पंचायत में 3.29 करोड़ रुपये से बन रहे बारातघर के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जानकारी मिलने पर उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने मौके पर जाकर जांच की। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने पाया कि आड़-तिरछा कॉलम बनाया गया है। कही पतला कालम है, जो कि पूरी तरह से मानक विहिन है। जांच के बाद मौके पर ही कुछ कॉलमों को उन्होंने तुड़वाया और भुगतान को सही निर्माण होने तक रोक दिया।
निर्माण की अनियमितता
जानकारी के अनुसार, जिले में कई ग्राम पंचायतों में बारात घर का निर्माण कार्य चल रहा है। पिपरौली ब्लॉक के भौवापार ग्राम पंचायत में बारात घर के निर्माण कार्य में मनमानी और अनियमितता की जानकारी मिली। इसके बाद उपनिदेशक पंचायत ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उपनिदेशक पंचायत ने बताया कि जांच में मानक विहिन निर्माण मिलने पर मौके पर उनकों चिन्हित किया गया। कार्यदायी संस्था को आड़े-तिरछे कॉलमों को तुरंत तोड़ कर सही करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ कॉलमों को सामने ही तुड़वाया गया। मौके पर ही उन्होंने कार्यदायी संस्था मं एसएस इंफ्राजोन को इसे सही कराने बाद भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जब तक सही नहीं होगा भुगतान नहीं मिलेगा।

