Gorakhpur News: विधायक, मंडलायुक्त से तीन गांव के लोगों ने की अंडरपास की मांग

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: फोटो- विधायक महेंद्र पाल, मंडलायुक्त व एनएचएआई के पीडी पहुंचे थे निरीक्षण करने -जंगदीशपुर-जंगल कौड़िया

Gorakhpur News: विधायक, मंडलायुक्त से तीन गांव के लोगों ने की अंडरपास की मांग

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं एनएचएआई परियोजना निदेशक (पीडी ) अंकित ने मंगलवार को निर्माणाधीन कोनी (जगदीशपुर) से जंगल कौडिया रिंग फोरलेन सड़क का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क में तीन गांवों के लोगों की ओर से उठ रही अंडरपास की मांग के मामले में निरीक्षण किया। गांवों के लोगों ने अपनी बात रखी और अधिकारियों ने उस पर मंथन कर समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बनगाई गांव के पास बनाए गए अंडरपास की आवश्यकता का आंकलन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जो अंडरपास बनाया गया है, वह लगभग 350 मीटर दूर है जो दोनों तरफ के गांवों को जोड़ने के लिये पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की कि उनके लिये एक अंडरपास उनके गांव की सड़क पर बनाई जाए। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

ग्रामीणों की शिकायतें

जंगल औराही में अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि जो अंडरपास बनाया गया है, उसकी ऊंचाई इतनी कम है कि उससे बड़े वाहन नहीं निकल सकते। साथ ही यह मुख्य सड़क से हटकर बनाया जा रहा है। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों को उचित स्थान पर अंडरपास के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

कैथवलिया गांव का निरीक्षण

अधिकारियों ने गोरखपुर-पिपराइच रेल लाइन के पास स्थित कैथवलिया गांव के पास बनाए गए अंडरपास का निरीक्षण किया। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन के पास अंडरपास दिया जा रहा है, जो मुख्य मार्ग से मात्र 70 मीटर दूर है। इस पर विधायक एवं ग्रामीणों ने इसे गलत बताते हुए मुख्य मार्ग पर ही अंडरपास बनाने की मांग की। मंडलायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर/ उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रताप सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

ग्रामवासियों की अंडरपास की मांग का मुख्य कारण क्या था?
ग्रामवासियों ने बताया कि जो अंडरपास बनाया गया है, वह लगभग 350 मीटर दूर है जो दोनों तरफ के गांवों को जोड़ने के लिए पर्याप्त नहीं है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।