गुणवत्ता के साथ बाढ़ सुरक्षा के कार्य समय पर कार्य पूरा करें: स्वतंत्रदेव सिंह

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण विधायक विपिन सिंह के साथ मलौनी बांध एवं बाढ़ सुरक्षा परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने क्षेत्रीय जनता को बाढ़ के दौरान राहत पहुँचाने के लिए तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिया।

गुणवत्ता के साथ बाढ़ सुरक्षा के कार्य समय पर कार्य पूरा करें: स्वतंत्रदेव सिंह

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को ग्रामीण विधायक विपिन सिंह के साथ मलौनी बांध एवं बाढ़ सुरक्षा परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:RESRWSEREWA

निरीक्षण का विवरण

स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण विधायक विपिन सिंह के साथ डांगीपार के निकट मलौनी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाए, ताकि बाढ़ के दौरान क्षेत्रीय जनता को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह एवं सिंचाई विभाग के अभियंता भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण

सिंचाई कार्यशाला खंड में गुरु गोरक्षनाथ वाटिका का उदघाटन किया

इसके पूर्व जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई कार्यशाला खंड, गोरखपुर में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में विकसित कलशाकार ‘गुरु गोरक्षनाथ वाटिका’और नवीन लोगो एवं सेल्फी प्वाइंट का अनावरण भी किया। मंत्री ने कार्यशाला परिसर में स्थापित 100 किलोवॉट सोलर पावर प्लांट, जिब क्रेन, नवनिर्मित प्रदर्शनी कक्ष तथा लेक्चर रूम का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय सुविधाओं के आधुनिकीकरण की सराहना करते हुए जनहित और कर्मचारी हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

आधारभूत प्रश्न

कौन से मंत्री ने मलौनी बांध का निरीक्षण किया?
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मलौनी बांध का निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।