आयुष विवि के निर्माण कार्य की प्रगति की जांच करने पहुंचे सीआरओ

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण मंगलवार को किया गया। धीमी प्रगति के कारण सभी अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और मजदूरों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की।

आयुष विवि के निर्माण कार्य की प्रगति की जांच करने पहुंचे सीआरओ

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि का मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) ने निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर निर्धारित समय तक सभी अधूरे काम पूरा कराने को निर्देश दिया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी के साथ अधिकारी हिमांशु वर्मा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनीष सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने एडमिन भवन का निरीक्षण किया। अधूरे प्रेक्षागृह के निर्माण की धीमी गति देख कर प्रोजेक्ट मैनेजर भुवनेश्वर से मजदूरों की संख्या कम होने के बारे में जानकारी ली।अधिकारियों ने कुटिया के तरफ बगीचा में खोदे गए गड्ढे को भरवाने के लिए निर्देशित किया।

बता दें कि बीते सप्ताह कमिश्नर अनिल कुमार ढींगरा एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आयुष विवि का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने निर्धारित समय पर सभी अधूरे कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी नहीं दिख रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।