लाल-पीली शिमला मिर्च की खेती से बदली किसान की तकदीर, बढ़ी आमदनी

Feb 13, 2026 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर के सिक्टौर के किसान श्यामल चौधरी ने आधुनिक तकनीक से खेती में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने एक एकड़ में पॉली हाउस स्थापित कर लाल और पीली शिमला मिर्च की खेती शुरू की है। सरकारी अनुदान से उन्होंने 39 लाख रुपये की लागत में यह परियोजना शुरू की है, जिससे…

लाल-पीली शिमला मिर्च की खेती से बदली किसान की तकदीर, बढ़ी आमदनी

सिक्टौर के एक किसान ने आधुनिक तकनीक अपना कर खेती को न सिर्फ लाभ का सौदा बना दिया बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी मिसाल बन गए हैं। वह एक एकड़ में पॉली हाउस स्थापित कर लाल और पीली शिमला मिर्च की सफल खेती कर रहे हैं। आटोमोबाइल के कारोबार से जुड़े श्यामल चौधरी ने कृषि की ओर रुख किया है। उन्होंने सिक्टौर में अपनी पुश्तैनी जमीन पर एक एकड़ क्षेत्रफल में पॉली हाउस स्थापित किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 39 लाख रुपये रही, जिसमें उद्यान विभाग से उन्हें 19 लाख रुपये का अनुदान मिला।

सरकारी सहयोग और अपनी दूरदर्शिता के दम पर उन्होंने आधुनिक खेती की मजबूत नींव रखी। बुधवार को श्यामल के फार्म पर निरीक्षण करने पहुंचे जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह काफी उत्साहित दिखे। कहा कि यदि किसान नई तकनीक अपनाएं और योजनाओं का लाभ लें तो खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ कहते हैं कि इस संरक्षित खेती में ड्रिप इरिगेशन और मल्चिंग प्रणाली का उपयोग किया है, जिससे पानी की बचत के साथ उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। नियंत्रित तापमान और सुरक्षित वातावरण के कारण फसल पर मौसम का प्रतिकूल असर नहीं पड़ता।

डेढ़ लाख रुपये शिमला मिर्च में निवेश श्यामल ने शिमला मिर्च के 11 हजार पौधे लगाए। शुरुआती चरण के बाद वर्तमान में करीब 8500 पौधे स्वस्थ अवस्था में उत्पादन दे रहे हैं। बकौल श्यामल 8 अगस्त को नर्सरी तैयार की। 9 अगस्त को पौधों का रोपण किया। मेहनत रंग लाई और दिसंबर से फसल मिलनी शुरू हो गई। शिमला मिर्च की खेती पर मल्चिंग, बेड तैयार करने, ड्रिप विधि से चिंताई, उर्वरक और मजदूरी आदि लेकर लगभग 1.50 लाख रुपये उत्पादन लागत आई। यह फसल लगभग 9 माह तक चलती है और एक सीजन में पांच बार तुड़ाई होती है। श्यामल को 15 से 17 टन उत्पादन की उम्मीद है। नौ लाख रुपये का शुद्ध आमदनी तय स्थानीय बाजार में लाल और पीली शिमला मिर्च 70 से 75 रुपये रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है, जिससे उन्हें बेहतर मुनाफा मिल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsInnovative Farming Gorakhpur Farmer Achieves Success with Polyhouse and Capsicum Cultivation
;;
;