ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमासूम को अगवा कर रेप करने के आरोपित को पकड़ा था, डीआईजी ने बढ़ाया पुलिस टीम का हौसला 

मासूम को अगवा कर रेप करने के आरोपित को पकड़ा था, डीआईजी ने बढ़ाया पुलिस टीम का हौसला 

स्कूल जा रही तीन वर्ष की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपित श्रवण निषाद को चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के मामले में डीआईजी राजेश डी मोदक ने बड़हलगंज पुलिस को प्रशस्ति पत्र दिया है। बीते...

मासूम को अगवा कर रेप करने के आरोपित को पकड़ा था, डीआईजी ने बढ़ाया पुलिस टीम का हौसला 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Fri, 13 Mar 2020 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्कूल जा रही तीन वर्ष की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपित श्रवण निषाद को चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के मामले में डीआईजी राजेश डी मोदक ने बड़हलगंज पुलिस को प्रशस्ति पत्र दिया है।

बीते छह मार्च को बड़हलगंज इलाके के एक तीन वर्ष की बच्ची को अकेला पाकर गांव के ही पचास वर्षीय श्रवण निषाद ने दुष्कर्म किया था। बच्ची अपने ननिहाल में आई थी। वह कुछ बच्चियों के साथ गांव के प्राथमिक स्कूल के पास खेल रही थी। किसी काम से वह स्कूल के पीछे खेत में गई थी। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से गुजर रही गांव की एक महिला बच्ची को खेत में बेहोश पाकर उसके घर ले गई। 

दुष्कर्म की सूचना पर एसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे थे और जांच की थी। पता चला कि आरोपित, पत्नी की मौत के बाद अकेले ही रहता था। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। पुलिस ने बच्ची के मां की तहरीर पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपित को चौबीस घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें