ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरअज्ञात वाहन की ठोकर से घायल मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल मजदूर की मौत

पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज में शुक्रवार शाम को मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की...

अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 13 Aug 2022 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।

पीपीगंज में शुक्रवार शाम को मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मौत की खबर पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पीपीगंज पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरपुर टोला बनकटवा नवासी 35 वर्षीय भोला प्रसाद शुक्रवार की शाम मजदूरी कर घर जा रहा था। भोला जैसे ही झझवा पोखरा के पास पहुंचा अज्ञात वाहन की ठोकर से गम्भीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर घायलावस्था में तड़प रहा था। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेम्स बुलाकर घायल भोला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह भोला की मौत हो गयी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें