Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsIndiGo Flights Canceled in Gorakhpur 900 Passengers Affected
इंडिगो की हैदराबाद-मुंबई समेत चार उड़ानें निरस्त, गेट से लौटाए गए यात्री

इंडिगो की हैदराबाद-मुंबई समेत चार उड़ानें निरस्त, गेट से लौटाए गए यात्री

संक्षेप:

Gorakhpur News - फोटो ------- - गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे करीब 200 यात्रियों ने किया हंगामा - यात्रियों

Dec 06, 2025 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता पिछले तीन दिनों से इंडिगो की उड़ान में आ रही दिक्कत का गोरखपुर में बड़ा असर दिख रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर से मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाली चार उड़ानें रद्द हो गईं। इससे करीब 900 यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। जबकि, कुछ यात्री अन्य विकल्प तलाश कर रवाना हुए। उड़ानें रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पहुंचे करीब 200 यात्रियों ने परिसर के अंदर जमकर नारेबाजी की और दूसरे विमान की व्यवस्था कराने की मांग करने लगे। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन की ओर से फ्लाइट निरस्त होने का कोई संदेश नहीं आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर आकर परेशान होना पड़ा। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कंपनी की ओर से सभी यात्रियों के मोबाइल पर निरस्तीकरण का संदेश भेजा गया था। बीते कुछ दिनों की तरह शुक्रवार को भी इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें पूरी तरह प्रभावित रहीं। दोपहर से शाम तक गोरखपुर से चार प्रमुख फ्लाइट निरस्त हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि एयरलाइंस में क्रू की कमी के कारण लगातार चौथे दिन ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। ये चार उड़ानें हुईं निरस्त : गोरखपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की दोपहर 1:30 बजे की फ्लाइट, मुंबई जाने वाली दोपहर 3:15 बजे की फ्लाइट, दिल्ली जाने वाली शाम 4:10 बजे की फ्लाइट और बेंगलुरु के लिए शाम 6:15 बजे की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इंडिगो के मैनेजर ने बताया कि एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों को पहले ही निरस्तीकरण की सूचना दे दी गई थी। बावजूद इसके करीब 200 यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। एयरपोर्ट पर यात्रियों की लगीं लंबी कतारें शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। कई लोग फ्लाइट का इंतजार करते हुए सीढ़ियों, बेंच और कुर्सियों पर बैठे रहे। यात्री अपनी असुविधा के चलते नाराज दिखे। उनकी शिकायतें मुख्य काउंटर पर लगातार दर्ज की जा रही थीं लेकिन फ्लाइट के कैंसिल होने और लगातार बदलते शेड्यूल के कारण उनकी परेशानी कम नहीं हुई। चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को रही दिक्कत को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि रद्द की जा रही फ्लाइट से यात्रियों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए टिकट मूल्य का 100 गुना जुर्माना लगाने की जरूरत है। परिचालन जल्द सामान्य करने का आश्वासन इंडिगो एयरलाइन ने क्रू मेंबर्स की कमी की स्थिति को देखते हुए डीजीसीए से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों में 10 फरवरी 2026 तक छूट देने की अपील की है। इंडिगो का कहना है कि कर्मचारियों की भर्ती और परिचालन व्यवस्था में सुधार के बाद फ्लाइटों का शेड्यूल सामान्य कर दिया जाएगा। विमानों के निरस्तीकरण को देख रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन गोरखपुर। विमानों के निरस्तीकरणें को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर मुम्बई और आनंद विहार (दिल्ली) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। शुक्रवार की शाम रेलवे द्वारा अधिसूचना के अनुसार सात दिसंबर को गोरखपुर से एलटीटी और सात व आठ दिसंबर को गोरखपुर से आनंद विहार के लिए एक-एक स्पेशल चलाई जाएगी। अधिसूचना के अनुसार सात दिसंबर को 05587 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल गोरखपुर से रात 11.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इसके साथ ही सात और आठ दिसंबर को हमसफर की रेक से गोरखपुर-आनंद विहार 05591 स्पेशल गोरखपुर से शाम 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यात्रियों की पीड़ा दो बजे की फ्लाइट से हैदराबाद जाना था। वहां से रियाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी। यहां से यात्रा रद्द होने की वजह से रियाद नहीं जा पाउंगा। वहां का किराया भी वापस नहीं मिलेगा। कंपनी को अगर कोई फ्लाइट निरस्त करनी है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। - ओम प्रकाश जायसवाल बेंगलुरु होते हुए सिंगापुर जाना था। दोनों फ्लाइट निरस्त हो गईं। कंपनी की तरफ से कोई मैसेज नहीं आया। इसकी वजह से एयरपोर्ट पहुंच गई। यहां गेट पर बताया गया कि इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कई बार अनुरोध के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। - सुनैना दिल्ली होते हुए आबूधाबी जाना था। गोरखपुर से दिल्ली तक का किराया तो वापस मिल जाएगा लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया डूब गया। पैसा तो गया ही, साथ ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर आकर काफी परेशान होना पड़ा। - मुक्तिनाथ शुक्ला कोट इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सभी यात्रियों को समय पर सूचना भेजी जा रही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उम्मीद है कि जल्द यात्रियों को राहत मिलेगी। - संजय कुमार, एयरपोर्ट निदेशक