आउटसोर्सिंग व ठेकेदारी को प्राथमिकता से श्रमिकों का हो रहा अपमान
Gorakhpur News - गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने भारतीय मजदूर संघ के 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन के निर्णयों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा। सभा में न्यू पेंशन स्कीम की बहाली और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की गई। सरकारी विभागों में स्थाई भर्ती पर भी जोर दिया गया।

गोरखपुर, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ के 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन जगन्नाथ पुरी उड़ीसा में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक को सौंपा। वहीं शाम को भी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सभा करके सचिव महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। सभा की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार और संचालन महामंत्री कामेश्वर दूबे ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने न्यू पेंशन स्कीम सभी के लिए बहाल करने की मांग रखी। पूर्व अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राधेकृष्ण तिवारी ने भारत सरकार आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी को प्राथमिकता देकर श्रम और श्रमिकों दोनों का अपमान कर रही है।
साथ ही स्पष्ट किया कि समान कार्य के लिए समान वेतन का भुगतान किया जाए। भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ बजरंगी दूबे ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में लाखों की संख्या में कर्मचारियों के खाली पदों पर स्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। कारखाना मंडल मंत्री संजय त्रिपाठी, केन्द्रीय पदाधिकारी अजीत शाही, मुख्यालय मंडल मंत्री अभय कुमार सिंह ने श्रम कानून में संशोधन की मांग की। सभा को मुख्यालय संरक्षक वाल्मीकि शर्मा, कार्यालय मंत्री फूलचंद दूबे,कारखाना मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,मुख्यालय मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने भी संबोधित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



