पक्षियों के लिए चलाया ‘जल पात्र अभियान’

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाताभीषण गर्मी में पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य आदित्य निगम और उनके सा

पक्षियों के लिए चलाया ‘जल पात्र अभियान’

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भीषण गर्मी में पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य आदित्य निगम और उनके साथियों ने ‘पक्षी जल पात्र अभियान’ शुरू किया है। अभियान के तहत पंत पार्क, विंध्यवासिनी पार्क एवं अंबेडकर पार्क सहित लगभग 12 सार्वजनिक स्थानों पर जलपात्र लगाए गए हैं।आदित्य और उनकी टीम जलपात्र स्थापित करने के साथ ही लोगों को बेजुबान पक्षियों को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं। पार्कों में खेल रहे बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं पक्षियों को गर्मी में पानी उपलब्ध कराने को जागरूक किया जा रहा है।

आदित्य निगम ने बताया कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, छत, बालकनी एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए जल पात्र रखें, जिससे जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिल सके। इस अभियान में मृणाल श्रीनेत, कुणाल श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।