मार्च तक एनईआर समेत सभी क्षेत्रीय रेलवे के ब्लॉक स्थगित

Feb 17, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - फैसला एनईआर में ही प्रस्तावित थे आधा दर्जन से अधिक ब्लॉक, बोर्ड के फैसले से

मार्च तक एनईआर समेत सभी क्षेत्रीय रेलवे के ब्लॉक स्थगित

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता रेलवे बोर्ड ने होली में होने वाली भीड़ को देखते हुए आगामी 31 मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे समेत पूरे भारतीय रेलवे में प्रस्तावित एनआई/ब्लॉक को स्थगित कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे से कहा है कि किसी आपात में स्थिति में ब्लॉक की जरूरत पड़ती है तो अनुमति लेकर कर सकते हैं। यह व्यवस्था सामान्य ब्लॉक के लिए नहीं होगी। 31 मार्च के पहले तक एनई रेलवे में छह से अधिक स्थानों में छोटे-छोटे ब्लॉक प्रस्तावित थे। अब ये सभी ब्लॉक 31 मार्च के बाद ही लिए जा सकेंगे। इसी क्रम में गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पांच व छह पर रेललाइन के ऊपर एफओबी के निर्माण के लिए प्रस्तावित ब्लॉक को भी अब 31 मार्च के बाद लिया जाएगा।

इसके बाद तीन और चार नंबर, आठ और नौ तथा एक नंबर पर एफओबी का निर्माण होना है और इसके लिए भी ब्लॉक लिए जाएंगे। उधर, उनौला से पिपराइच तक डबल लाइन के लिए भी होली पर्व के बाद ब्लॉक लिया जा सकता है। इस दौरान गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;