Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsIndian Railways Introduces New Bedroll System in Long-Distance Trains
लंबी दूरी की ट्रेनों में अब एक साथ नहीं चढ़ाए जाएंगे बेडरोल

लंबी दूरी की ट्रेनों में अब एक साथ नहीं चढ़ाए जाएंगे बेडरोल

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में लंबी दूरी की ट्रेनों में अब एक साथ बेडरोल नहीं चढ़ाया जाएगा। रेलवे ने नई व्यवस्था के तहत बेडरोल को प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन पर चढ़ाने का निर्णय लिया है। 42 ट्रेनों में यह सुविधा लागू होगी, जिसमें 10 से अधिक ट्रेनें शामिल हैं जो पूर्वोत्तर रेलवे से गुजरती हैं।

Feb 06, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता लंबी दूरी की ट्रेनों में अब एक साथ बेडरोल नहीं चढ़ाया जाएगा। बदली व्यवस्था के अनुसार ट्रेनों के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन पर बेडरोल चढ़ाए जाएंगे। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 42 ट्रेनों में यह सुविधा शुरू करने की योजना बनाई है, इसमें पूर्वोत्तर रेलवे से होकर जाने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों में अभी प्रारंभिक स्टेशन से ही बेडरोल चढ़ाए जाते हैं और इन्हीं में से यात्रा पूरी कर लौटने वाली ट्रेन में बेडरोल दिया जाता है। लंबी दूरी की ट्रेनों में ऐसी शिकायत अधिक होती हैं कि उन्हें इस्तेमाल किये गए कंबल, चादर दे दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन, अब रेलवे ने दोनों तरफ से बेडरोल स्टॉक में रखने की व्यवस्था शुरू की है। पहले चरण में नई सुविधा देशभर की 42 ट्रेनों में लागू होगी। इसमें गोरखपुर से होकर जाने वाली आसनसोल-गोंडा, गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ व चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, जयनगर-नई दिल्ली व नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें हैं।