अनियमितता मिलने पर गैस एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - अनियमितता की शिकायत मिलने पर इंडियन ऑयल ने जांच कर की कार्रवाई गैस की कालाबाजारी,

अनियमितता मिलने पर गैस एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना

गोरखपुर, निज संवाददाता। करीब एक माह से चल रही गैस सिलेंडर किल्लत के बीच एजेंसियों की कालाबाजारी, अनियमितता और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार रुक नहीं रहा है। इसी का संज्ञान लेते हुए इंडियन ऑयल कंपनी ने शिकायत मिलने पर शहर के पास स्थित एक एजेंसी की जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। स्थानीय नागरिकों ने कालाबाजारी, ज्यादा पैसे लेने और सिलेंडर में गैस कम देने आदि की शिकायत किए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के 17 जिलों की 22 गैस एजेंसियों पर अनियमितता मिलने पर जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर समय से नहीं मिलने से परेशान स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की थी कि एजेंसी द्वारा बचे हुए सिलेंडर और वितरण की कोई जानकारी नहीं दी जाती है। गोदाम पर अक्सर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटों धूप में खड़े होने के बाद बताया जाता है कि सिलेंडर नहीं है। इसके बाद लोगों को खाली हाथ लौटने को मजबूर होना पड़ता है। शिकायत में यह कहा गया था कि सिलेंडर मापकर नहीं दिया जाता। सिलेंर मापने या स्टॉक की जानकारी मांगने पर दुर्व्यवहार किया जाता है।आधा दर्जन एजेंसियों को दी गई चेतावनीमध्य पूर्व एशिया में संघर्ष के चलते गैस की किल्लत शुरू हो गई थी। गैस किल्लत के बीच गैस एजेंसियों द्वारा कालाबाजारी, अनियमितता के कारण दो एजेंसियों के मालिकों पर एफआईआर दर्ज कर गोदाम को सील कर दिया गया था। इसी तरह जिले की करीब आधा दर्जन एजेंसियों को अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच के बाद चेतावनी दी गई है।इंडियन ऑयल के टेरीटोरियल मैनेजर, रवि चंदेरिया ने कहा, ऑयल कंपनी शिकायत मिलने पर जांच करने के बाद गैस एजेंसियों पर जुर्माने की कार्यवाही करती हैं। यह कार्यवाही पूरे साल समय-समय पर की जाती है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।