होली मिलन समारोह में थिरके चिकित्सक

Mar 03, 2026 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डॉ. अभय मणि त्रिपाठी थे। समारोह में डॉक्टरों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण बना। कई चिकित्सक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

होली मिलन समारोह में थिरके चिकित्सक

गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा रविवार की शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. अभय मणि त्रिपाठी रहे। सचिव डॉ. वाई सिंह, अध्यक्ष डॉ आरपी शुक्ला, डॉ. अंजू जैन, डॉ. बबीता शुक्ला एवं डॉ. अरुणा छापड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। सदस्यों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस दौरान डॉ. डीके सिंह, डॉ. एके राय, डॉ. दिनेश चन्द्रा, डॉ. एसएस रे, डॉ. पीसी शाही, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. गोपाल मद्धेशिया, डॉ. शैलेष मौर्या, डॉ. क्षेत्रपाल यादव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. अवनीश प्रताप शाही, डॉ. प्रणय मल्ल आदि बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।