विश्वविजेता बनते ही गोरखपुरियों ने मनाया जश्न, पटाखों के शोर में गूंजा ‘भारत माता की जय’

Mar 09, 2026 03:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, निज संवाददाता। टी-20 क्रिकेट विश्वकप के बहु प्रतीक्षित फाइनल को लेकर सुबह से

विश्वविजेता बनते ही गोरखपुरियों ने मनाया जश्न, पटाखों के शोर में गूंजा ‘भारत माता की जय’

गोरखपुर, निज संवाददाता। टी-20 क्रिकेट विश्वकप के बहु प्रतीक्षित फाइनल को लेकर सुबह से ही शहर के खेल प्रेमी उत्साहित नजर आए। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच विश्वकप का खिताबी मुकाबला खेला गया।भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवियों को हराकर खिताब को अपना बनाया। सुबह से ही खेल प्रेमियों ने फाइनल मुकाबला देखने की तैयारी बना ली थी। शाम को गोलघर, नौका बिहार, तारामंडल सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों के हॉस्टल व अन्य स्थानों पर बड़े प्रोजेक्टर पर मुकाबले लुत्फ उठाया गया। भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित होते ही गोरखपुरियों ने पटाखों के साथ फुलझड़ियां जलाईं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भारत माता की जय के उच्चघोष में जीत की बधाई दी।क्रिकेट

अकादमियों में देखा गया मुकाबलाशहर की तमाम क्रिकेट अकादमियों में कोच व खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले को देखने की तैयारी कर रखी थी। आरएस क्रिकेट अकादमी, नीना थापा, संस्कृति, सरमाउंट व लक्ष्य अकादमी सहित अन्य स्थानों पर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया गया। सरमाउंट क्रिकेट ऐकेडमी में कोच दुर्गेश चौधरी के साथ उनके साथी खिलाड़ियों ने मुकाबला देखा और जीत के बाद तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया। मुकाबले के मध्य सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कोच और खिलाड़ियों ने हवन पूजन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थनाएं की। शहर के कई इलाकों गोलघर, मोहद्दीपुर, असुरन, चाणक्यपुरी, तारामंडल, और रेलवे स्टेशन सहित मॉल्स व शोरूम आदि स्थानों पर लगातार मुकाबले का प्रसारण जारी रहा। सभी भारतीय टीम को इतिहास रचता देख रहे थे। इस दौरान हर गली व मुहल्ले से उठता शोर बार-बार भारत की जीत को पुष्ट कर रहा था। रुस्तमपुर के रोहित तिवारी का है कि भारतीय टीम विश्वकप से पूर्व ही प्रबल दावेदार थी। कप जीतकर भारतीय टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी।छात्रावासों में मनाया गया जश्नशहर में मौजूद एमएमएमयूटी व गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रावासों में युवाओं ने पूरा मुकाबला इंज्यॉय किया। सभी ने शोर और भारत माता की जय के साथ हर छक्के और चौके पर सेलिब्रेट किया। पहली पारी खत्म होते-होते सभी को भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक जीत का पता चल चुका था। दूसरी पारी में गेंदबाजों की हर बॉल भारतीय टीम को जीत के करीब ले गई। जैसे ही मुकाबले की आखिरी बॉल फेंकी गई सभी ने शोर और जोश के साथ तिरंगा लहराया व भारत को हिस्ट्री डिफीट करने पर बधाई।खुशी से झूमे कोच व खिलाड़ीभारतीय टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने एक ऐतिहासिक जीत दिलाई है। फाइनल मुकाबला बेहद तनाव वाला होता है, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने दबाव को ठीक से हैंडल किया और जीत अपने नाम किया। वेलडन टीम इंडिया।-चंद्र विजय यादव कोचआखिरी मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार नजर आई। हर एक भारतीय की दुआएं रंग लाई और कप भारत में ही रहा। भारतीय टीम के साथ सभी देश वासियों को बधाई हैं। खिलाड़ियों ने जान लगा कर खेला।-दुर्गेश चौधरी, कोच व खिलाड़ीअक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने फ़ाइनल में कमाल कर दिया और विरोधी टीम के हाथों से ट्रॉफी छीन लिया लॉस्ट के ओवरों में 24 रन बनाकर शिवम दूबे ने भारत को मज़बूत स्थिति में खड़ा कर दिया। वेल डन इंडिया-शिवप्रिया पांडेय फिटनेस कोच यूपीभारतीय टीम पूरी तरह से विश्वकप की प्रबल दावेदार रही। निर्णायक मुकाबले में इसे सही साबित करते हुए टीम ने जीत हासिल कर देश वासियों को गर्व की अनुभूति कराई। हम सभी भाग्यशाली हैं कि यहां क्रिकेट हमें इतनी खुशी दे रहा है।-आनंद यादव क्रिकेटरइस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू ने जैसी शुरुआत दी वो काबिले तारीफ है। इसके बाद किशन का धमाका न्यूजीलैंड को मुकाबले से दूर ले गया। टीम और देश को जीत की बधाई और शुभकानाएं।-आयुष पांडेय क्रिकेटरआज का मुकाबला लगभग एक तरफा हो गया। भारतीयों ने मुकाबले में छक्कों की झड़ी लगा दी। एक शानदार टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हमारी टीम विश्व विजयी है ये हमारे लिए गर्व की बात है। वेल डन टीम इंडियानीरज यादव क्रिकेटर व कोचटीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुछ एक कैच छूटे लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भारतीय टीम की यही खास बात है कि यहां हर खिलाड़ी ने अपनी जिम्मेदारी समझी और बेहतर रिजल्ट दिया। जीत पर पूरे देश को गर्व है।दुर्गेश सिंह कोच व क्रिकेटरभारतीय ऑलराउंडर शिवम दूबे ने दबाव के समय आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए बेहतरीन चौके-छक्के लगाए और विपक्षी गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा। पूरे देशवासियों को जीत की बधाई।संगीता चौधरी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।