छात्र संख्या के अनुरूप कमरे और खेल मैदान नहीं, प्रस्ताव भेजें
Gorakhpur News - भारत सरकार की संयुक्त सचिव यस रुक्मिणी ने गोरखपुर में पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में कक्षों की कमी, खेल मैदान, कंप्यूटर लैब और अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा प्रधानाचार्यों और बीईओ के साथ बैठक में विद्यालयों के विकास के लिए सुझाव मांगे गए।

गोरखपुर,निज संवाददाता। भारत सरकार की संयुक्त सचिव यस रुक्मिणी ने सोमवार को पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें पीएम श्री विद्यालयों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम श्री उरुवा कला और पीएम श्री बरहुआ विद्यालय का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानाचार्यों व बीईओ के साथ विकास भवन में समीक्षा बैठक भी कीं। उरुवा कला में लगभग 500 और बरहुआ में 387 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष कक्षों की कमी पाई गई। इस पर उन्होंने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। दोनों विद्यालयों में खेल मैदान का अभाव मिलने पर विद्यालय स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग करते हुए मांग प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर लैब, शौचालय, स्वच्छता और व्यावसायिक शिक्षा (वोकेशनल ट्रेनिंग) पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने विद्यालयों में चल रही पीएम श्री योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।इसके बाद संयुक्त सचिव ने जनपद के 39 पीएम श्री एवं तीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक कीं। बैठक में विद्यालयों के समग्र विकास के लिए सुझाव मांगे गए और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने पर बल दिया गया। इस दौरान बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला समन्वयक विवेक जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


