Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsIncreased Opportunities for Underprivileged Children in Private Schools under RTE Act 2026-27
छात्रों को निशुल्क शिक्षा के लिए 441 नए विकल्प मिले

छात्रों को निशुल्क शिक्षा के लिए 441 नए विकल्प मिले

संक्षेप:

Gorakhpur News - -इस वर्ष 1841 विद्यालयों में आरटीई के अंतर्गत छात्रों का होगा आवंटन -शिक्षा विभाग ने

Jan 19, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

-दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी के माध्यम से पूरी होगी गोरखपुर, निज संवाददाता। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 में गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों में पढ़ाई के अवसर और बढ़ गए हैं। इस बार आरटीई के अंतर्गत 441 नए विद्यालय विकल्प मिलेंगे, क्योंकि जिले में मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 1400 से बढ़कर 1841 हो गई है। सभी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवंटन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सोमवार को निजी स्कूलों में दाखिले का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरटीई के तहत बच्चों का प्रवेश समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कराया जाए। दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी के माध्यम से पूरी होगी। पहले चरण में आवेदन 2 से 16 फरवरी तक लिए जाएंगे और 18 फरवरी को लॉटरी होगी। इसके बाद अगले चरणों में भी निर्धारित तिथियों पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आरटीई में इस बार एक अहम राहत यह दी गई है कि आवेदन के समय बच्चे का आधार कार्ड अनिवार्य नहीं होगा। सितंबर 2025 के शासनादेश में यह शर्त थी, जिसे अब हटा दिया गया है। आवेदन के दौरान केवल पिता का आधार देना होगा। जिला समन्वयक वीरू प्रजापति ने बताया कि इससे वे बच्चे वंचित नहीं होंगे, जिनका आधार अभी नहीं बन पाया है। हालांकि, प्रवेश के बाद बच्चे का आधार बनवाकर अपार आईडी जनरेट कराना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि पिछले शैक्षिक सत्र में आरटीई योजना के माध्यम से करीब 3500 बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिला था। इस बार विद्यालयों की संख्या बढ़ने और नियमों में राहत के चलते इस बार और अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा। विद्यालय आवंटन के बाद 11 अप्रैल तक नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।