डाकघरों में बढ़ी गंगाजल की बिक्री
Gorakhpur News - महाशिवरात्रि के मौके पर गंगाजल की मांग में तेजी आई है। मुख्य डाकघर और अन्य डाकघरों में गंगाजल की बिक्री बढ़ रही है। 30 रुपये में 250 एमएल गंगाजल उपलब्ध है। इस अवसर पर एक हजार बोतलें मंगाई गई हैं और बिक्री बढ़ने पर और आपूर्ति के लिए डिमांड भेजी जाएगी।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए गंगोत्री के गंगाजल की इन दिनों मांग बढ़ गई है। मुख्य डाकघर समेत अन्य डाकघरों में गंगाजल की बिक्री बढ़ गई है। 30 रुपये में 250 एमएल मिलने वाला गंगाजल इन दिनों मुख्य डाकघर में खूब बिक रहा है। बिक्री को देखते हुए मुख्यालय से और गंगाजल की आपूर्ति के लिए डाक विभाग कवायद कर रहा है। डाक विभाग के अनुसार, महाशिवरात्रि को देखते हुए एक हजार गंगाजल की बोतलें मंगाई गई थीं। इसे गोरखनाथ, कुनराघाट, खजनी, कौड़ीराम, बांसगांव, सहजनवां, बड़हलगंज, गोला आदि डाकघरों पर भेजा गया। बिक्री बढ़ने पर अब और आपूर्ति के लिए मुख्यालय में डिमांड भेजा जाएगा।
मुख्य डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर सूर्य कुमार पटेल ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए गंगाजल की बिक्री के लिए अगल काउंटर बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


