होली के मद्देनजर बसों में बढ़ी आवाजाही
Gorakhpur News - गोरखपुर में होली पर्व के चलते बसों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। देवरिया, पडरौना और तमकुही जैसे रूटों पर लोग घर जाने के लिए बसों का उपयोग कर रहे हैं। नंदानगर स्थित बस स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखी गई। परिवहन निगम ने 200 अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है।

गोरखपुर। होली पर्व को देखते हुए बसों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। देवरिया, पडरौना और तमकुही जैसे लोकल रूटों पर लोग घर जाने के लिए बड़ी संख्या में बसों का रुख कर रहे हैं। बसें स्टैंड पर लगते ही कुछ ही समय में भर जा रही हैं। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। नंदानगर स्थित निजी बस स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 200 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं और जरूरत के अनुसार आगे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


