पार्क रोड पर सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर का सर्वे

Feb 27, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - -पार्क रोड स्थित प्रतिष्ठित कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे दर्जन भर अधिकारीप्रतिष्ठान पर गुरुवार को आयकर की टीम पहुंची है। लखनऊ, प्रयागराज से लेकर ग

पार्क रोड पर सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर का सर्वे

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता शहर के पार्क रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर गुरुवार को आयकर की टीम पहुंची। लखनऊ और महराजगंज की नंबर प्लेट वाली चार गाड़ियों से पहुंचीं वाराणसी, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर के अधिकारियों की टीम ने यहां देर रात तक दस्तावेजों को खंगाला। टीम को स्टॉक में अंतर मिलने की सूचना है। इसके साथ ही प्रतिष्ठान द्वारा दो लाख रुपये से अधिक की खरीदारी का ब्यौरा भी नियमित नहीं देने की शिकायत मिली है। जानकारी के अनुसार, टीम ने कई दस्तावेज और कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया है। गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन की लखनऊ और प्रयागराज की टीम चार गाड़ियों से पार्क रोड स्थित प्रतिष्ठान में पहुंची।

प्रतिष्ठान में टीम के सदस्यों की ओर से जांच शुरू करते ही भीतर मौजूद ग्राहकों को बाहर कर दिया गया। साथ ही बाहर से ग्राहकों का प्रवेश भी रोक दिया गया। इस दौरान बताया गया कि दुकान के अंदर कुछ तकनीकी दिक्कत हो गई है, शुक्रवार को खरीदारी के लिए आएं। मिली सूचना के मुताबिक, टीम को आईटीआर में दर्ज स्टॉक और मौजूद स्टॉक में अंतर मिला है। इसके साथ ही दो लाख से अधिक बिक्री का डिटेल देने में भी अनियमितता मिली है। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम से एक ही दिन में कई बार आभूषणों की खरीद का मामला सामने आया है। कोशिश की गई है कि दो लाख रुपये का बिल न बने। बता दें कि दो लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषणों की खरीद में ग्राहक का पैन कार्ड अनिवार्य होता है। इसके साथ ही हर खरीद की सूचना आयकर विभाग को देनी होती है। देर रात तक जांच करते रहे अधिकारी आयकर विभाग की टीम देर रात तक दस्तावेजों को खंगालती रही। शो रूम के कर्मचारियों से भी टीम के सदस्यों ने एक-एक बिंदु पर पूछताछ की। बिलिंग काउंटर पर कम्प्यूटर को भी टीम के साथ पहुंचे आईटी एक्सपर्ट ने खंगाला। आयकर के अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच जारी है। जरूरत पड़ी तो शुक्रवार को भी टीम जांच करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।