ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरहादसा: काम से लौट रहे मजदूर को पिकप ने मारी ठोकर, मौत 

हादसा: काम से लौट रहे मजदूर को पिकप ने मारी ठोकर, मौत 

संंत‍कबीरनगर के बखिरा थाना के दुर्गजोत चौराहे पर गुरुवार की रात पिकप की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पंहुचे परिजनों ने मेंहदावल सीएचसी पंहुचाया। चिकित्सकों ने घायल को...

हादसा: काम से लौट रहे मजदूर को पिकप ने मारी ठोकर, मौत 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,संतकबीरनगर Fri, 17 Nov 2017 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें


संंत‍कबीरनगर के बखिरा थाना के दुर्गजोत चौराहे पर गुरुवार की रात पिकप की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पंहुचे परिजनों ने मेंहदावल सीएचसी पंहुचाया। चिकित्सकों ने घायल को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

पड़रिया गांव के मजदूर श्यामजीत (28) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। वह मजदूरी करने आस पास के गांवों में जाया करता था। गुरुवार को वह मजदूरी करने अमरडोभा गया था। वहां से कम कर वापस आ रहा था। अभी वह बीएमसीटी मार्ग पर दुर्गजोत चौराहे पर पंहुचा था। तभी अचानक  मेंहदावल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह तुरंत साईकिल समेत सड़क पर गिर गया।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन के साथ फरार हो गया। मौके पर पंहुचे स्थानीय लोग और परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल मजदूर  को मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें