Gorakhpur News: ग्राहकों के विश्वास से बनती है व्यवसाय की पहचान : महंत श्रीशदास

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: बड़हलगंज में वाशले लान्डरी का शुभारंभ महंत श्रीशदास महाराज ने किया। उन्होंने व्यवसाय की पहचान ईमानदारी और गुणवत्ता से जोड़ी और स्थानीय प्रतिष्ठानों को बढ़ावा देने की अपील की। राजकुमार जायसवाल ने महाराज को राम मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया, जो संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रतीक है।

Gorakhpur News: ग्राहकों के विश्वास से बनती है व्यवसाय की पहचान : महंत श्रीशदास

Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पटना चौराहे के समीप स्थित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वाशले लान्डरी का शुभारंभ रविवार को मदरिया शक्तिपीठ के महंत श्रीशदास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ किया। महंत ने कहा कि किसी भी व्यवसाय की वास्तविक पहचान उसकी ईमानदारी, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास से बनती है। उन्होंने कहा कि सेवा भावना के साथ किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने लोगों से स्थानीय प्रतिष्ठानों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल ने महंत श्रीशदास महाराज को प्रतीकात्मक राम मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।