ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरखेत में कर रहा था सिंचाई, पुरानी रंजिश में चाकू मार घायल कर दिया

खेत में कर रहा था सिंचाई, पुरानी रंजिश में चाकू मार घायल कर दिया

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में मंगलवार को दिन में सिंचाई कर रहे युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने चाकू मारने वाले एक युवक को पकड़...

खेत में कर रहा था सिंचाई, पुरानी रंजिश में चाकू मार घायल कर दिया
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,संतकबीरनगरTue, 14 Nov 2017 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में मंगलवार को दिन में सिंचाई कर रहे युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने चाकू मारने वाले एक युवक को पकड़ कर धुनाई कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरूकर दिया।

मिश्रौलिया गांव निवासी विनोद कुमार यादव (26) की माने तो उसके भाई का कुछ समय पहले पड़ोस के गांव के रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके चलते वह लोग रंजिश रखते थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद में वह छुड़ाने चला गया। वह मंगलवार को अपने खेत में पानी चला रहा था। रंजिश से खार खाये युवक ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसी समय उस पर चाकू से हमला बोल दिया। घटना को देखकर गांव के अन्य लोग बचाव के लिए दौड़े।

इसके बाद कुछ युवक वहां से भाग खड़े हुए। एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। कोतवाल इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में आई है। पीड़ित ने तहरीर दिया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें