ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, अफसरों को चेताया

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, अफसरों को चेताया

गोराखपुर। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन...

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, अफसरों को चेताया
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 31 Mar 2023 08:50 AM
ऐप पर पढ़ें

गोराखपुर। मुख्य संवाददाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की फरियादें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से फरियादियों की समस्याएं शीघ्र निस्तारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में देरी न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ बाबा का दर्शन किया। सीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भ्रमण किया। गोशाला में पहुंच कर गोसेवा की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे जनता दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने पहले से कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की। उनके प्रार्थना पत्रों को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें।

सीएम ने अफसरों से दो टूक कहा कि जनता को न्याय मिलने में देर न हो। लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो। अधिकारी इस बात का भी ध्यान रखें कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में उनकी संतुष्टि हो।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें